Rajnandgaon Health Department Recruitment 2026: राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में 332 पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें विवरण और करें आवेदन

Rajnandgaon NHM Recruitment 2026: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 332 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

नीचे भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

राजनांदगांव NHM भर्ती 2026 के अंतर्गत विज्ञापित मुख्य पदों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:

NHM राजनांदगांव भर्ती: पदों का विस्तृत विवरण

क्र.पद का नामकुल पदवेतन (मासिक)अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
1Nursing Officer / Staff Nurse143₹16,000 – ₹16,500B.Sc. नर्सिंग / पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग या GNM कोर्स + छ.ग. नर्सिंग काउंसिल पंजीयन
2Community Health Officer (CHO)55₹16,500B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग (सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ सम्मिलित) + काउंसिल पंजीयन
3ANM32₹12,00012वीं उत्तीर्ण + ANM कोर्स (INC मान्यता प्राप्त) + छ.ग. नर्सिंग काउंसिल पंजीयन
4Secretarial Assistant22₹12,000 – ₹13,65012वीं उत्तीर्ण + मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA)
5Class-IV / Aya Bai / Cook13₹8,8008वीं कक्षा उत्तीर्ण
6Attendant (HA/SA)09₹8,80012वीं उत्तीर्ण
7MO – AYUSH (F-5, M-4)09₹25,000BHMS/BAMS/BUMS डिग्री + आयुष/होम्योपैथी/यूनानी बोर्ड में पंजीयन
8MPW (Male) – UHWC07₹14,00012वीं (जीव विज्ञान) + 1 वर्षीय बहुउद्देशीय पुरुष कार्यकर्ता प्रशिक्षण + पैरामेडिकल काउंसिल पंजीयन
9Counselor – NHM07₹12,000PG डिग्री/डिप्लोमा (Psychology/Counselling/Social Science आदि)
10RMA07₹22,000PMHM पाठ्यक्रम उत्तीर्ण + छत्तीसगढ़ चिकित्सा मण्डल में पंजीकृत
11Physiotherapist06₹18,000बैचलर डिग्री इन फिजियोथेरेपी (B.P.T)
12Pharmacists05₹16,500B.Pharma या D.Pharma उत्तीर्ण + छ.ग. फार्मेसी काउंसिल पंजीयन
13Feeding Demonstrator05₹12,000B.Sc. Home Science उत्तीर्ण
14Accountant03₹16,000 – ₹21,000B.Com (55%)/M.Com + PGDCA और टैली (Tally) का ज्ञान
15Radiographer02₹15,00012वीं (विज्ञान) + रेडियोग्राफर पैरामेडिकल पाठ्यक्रम + काउंसिल पंजीयन

नोट: कुल रिक्त पदों की संख्या 332 है। अन्य तकनीकी पदों जैसे OT Technician, Audiologist, और STS के लिए भी 1-1 पद आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट rajnandgaon.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Also read :-CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में उप अंकेक्षक के पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया।

राजनांदगांव NHM भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर निर्धारित की गई है:

चयन मुख्य रूप से मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा, जिसे इन चरणों में तैयार किया जाएगा:

  • शैक्षणिक योग्यता के अंक: कुल अंकों का 65% अंक लिया जाएगा (कुछ विशेष पदों के लिए यह 60% या 85% तक भी हो सकता है).
  • अनुभव (Experience): अनुभव के लिए अधिकतम 10 से 15 अंक दिए जाएंगे. इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्य कर चुके अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा: पदानुसार आवश्यक होने पर 20 अंकों की कौशल परीक्षा (Skill Test) या लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.
  • अंतिम मेरिट सूची: शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और परीक्षा के अंकों को जोड़कर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.

महत्वपूर्ण दस्तावेज (दस्तावेज सत्यापन के समय):

  1. 8वीं/10वीं/12वीं की अंकसूची।
  2. संबंधित डिग्री/डिप्लोमा की सभी वर्षों की अंकसूची।
  3. संबंधित काउंसिल (नर्सिंग/पैरामेडिकल/फार्मेसी) का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
  4. छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  5. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।

आयु सीमा (Age Limit)

Also read :- CG Vyapam नगर सेना भर्ती 2026: 295 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (चिकित्सीय पद): 70 वर्ष
  • अधिकतम आयु (प्रबंधकीय पद): 64 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदकों को विभाग द्वारा निर्धारित QR कोड स्कैन करके शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • दिव्यांग: निःशुल्क
  • SC/ST: ₹50
  • अनारक्षित/OBC: ₹100

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल govthealth.cg.gov.in पर जाएं।
  2. अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से Registration पूर्ण करें।
  3. दिए गए QR कोड से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ट्रांजैक्शन आईडी सुरक्षित रखें।
  4. फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट निकालें, हस्ताक्षर करें और उसे पुनः पोर्टल पर अपलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए पावती (Receipt) का प्रिंट लेकर रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Also read : CGPSC State Engineering Service Exam 2026 – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता के 46 पदों पर भर्ती, Apply Online