Jashpur Mandi Peon Vacancy 2026 – कृषि उपज मण्डी समिति पत्थलगांव में भृत्य/चौकीदार की सीधी भर्ती, यहाँ देखें विवरण

Pathalgaon. 18 मई 2026 को कार्यालय, कृषि उपज मण्डी समिति पत्थलगांव जिला- जशपुर (छ.ग.) द्वारा भृत्य/चौकीदार के नियमित पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना (क्रमांक/मंडी/स्था/2026-27/90) जारी कर दी गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। कृषि उपज मण्डी समिति पत्थलगांव (जिला जशपुर) द्वारा चतुर्थ श्रेणी के नियमित पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 25 जून 2026 शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन सचिव के पते पर भेज सकते हैं।

Also read :- Rajnandgaon Health Department Recruitment 2026: राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में 332 पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें विवरण और करें आवेदन

1. Overview of पत्थलगांव मंडी भर्ती 2026

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय, कृषि उपज मण्डी समिति पत्थलगांव, जिला- जशपुर (छ.ग.)
भर्ती का नामपत्थलगांव मंडी भृत्य/चौकीदार सीधी भर्ती 2026
पद का नामभृत्य / चौकीदार (नियमित पद)
कुल पदों की संख्या05 पद
वेतनमान (Salary)वेतन लेवल (1) – ₹ 15,600 – 49,400/-
आवेदन की अंतिम तिथि25 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
आवेदन मोडऑफ़लाइन (पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट द्वारा)
आधिकारिक वेबसाइटwww.agriportal.cg.nic.in/samb

2. रिक्त पदों का वर्गवार विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 05 पदों को विभिन्न श्रेणियों और वर्गों में निम्नानुसार विभाजित किया गया है:

  • कुल रिक्तियां: 05 पद
  • अनारक्षित (UR): 01 पद (मुक्त)
  • अनुसूचित जाति (SC): 01 पद (मुक्त)
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 03 पद (02 मुक्त, 01 महिला)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): कोई पद आरक्षित नहीं है (सामान्य/अनारक्षित में आवेदन कर सकते हैं)

3. शैक्षणिक योग्यता एवं वेतनमान (Eligibility & Salary)

Also read :- छत्तीसगढ़ WRD भर्ती: जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) के 35 पदों पर वैकेंसी, स्थानीय युवाओं को आयु सीमा में बड़ी छूट

  • पद का नाम: भृत्य / चौकीदार (चतुर्थ श्रेणी – नियमित पद)
  • वेतनमान: छत्तीसगढ़ शासन के वेतन लेवल (1) के अनुसार ₹ 15,600 – 49,400/- देय होगा।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

4. महत्वपूर्ण नियम एवं आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • आवेदन भेजने का पता: निर्धारित प्रारूप में पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र को “सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.)” के पते पर भेजना होगा।
  • अंतिम तिथि: आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जो कि दिनांक 25.06.2026 शाम 5:30 बजे तक प्राप्त हो जाने चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद या व्यक्तिगत रूप से दिए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • विस्तृत नियम एवं शर्तें: सीधी भर्ती/नियुक्ति से संबंधित अन्य विस्तृत शर्तें एवं जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in/samb पर देखी जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त नियम एवं शर्तों की प्रति कार्यालय कृषि उपज मण्डी समिति पत्थलगांव एवं कार्यालय कलेक्टर जिला- जशपुर के सूचना पटल (Notice Board) पर भी चस्पा कर दी गई है।

Also read :- CGPSC State Engineering Service Exam 2026 – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता के 46 पदों पर भर्ती, Apply Online