Bijapur Horticulture Recruitment 2026 – जिला बीजापुर उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती जारी

Bijapur. कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला-बीजापुर (छ.ग.) द्वारा डीएमएफ (DMF) मद के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के रिक्त पदों पर मासिक मानदेय आधारित (अस्थाई) नियुक्ति हेतु आधिकारिक विज्ञापन (क्रमांक/180/स्थापना-डीएमएफ/प्रा.उ.वि.अ.भर्ती/2026-27/) जारी किया गया है।

बीजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यानिकी क्षेत्र के विस्तार और विभागीय/केंद्रीय योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय व्यवस्था के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 15 जून 2026 (समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक) तक रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

1. Overview of बीजापुर उद्यानिकी विभाग भर्ती 2026

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला-बीजापुर (छ.ग.)
भर्ती का नामबीजापुर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी भर्ती 2026
पद का नामjग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO – DMF मद)
कुल पदों की संख्या08 पद (मुक्त)
मासिक मानदेय (Salary)₹ 26,490/- (एकमुश्त मासिक मानदेय)
वेतन मैट्रिक्स लेवललेवल – 7 के समकक्ष
आवेदन की अंतिम तिथि15 जून 2026 (सायं 5:30 बजे तक)
आवेदन मोडऑफलाइन (रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट द्वारा)

2. रिक्त पदों का वर्गवार विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती के तहत कुल 08 पदों को वर्गवार एवं श्रेणीवार इस प्रकार विभाजित किया गया है:

  • कुल रिक्तियां: 08 पद (मुक्त)
  • अनारक्षित (UR): 01 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 04 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 02 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 01 पद

3. शैक्षणिक योग्यता एवं मासिक मानदेय (Eligibility & Salary)

Also read : Dantewada AVFO Recruitment 2026: दंतेवाड़ा पशु चिकित्सा विभाग में सहायक क्षेत्राधिकारी के पदों पर संविदा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

  • मासिक मानदेय: चयनित अभ्यर्थियों को ₹ 26,490/- एकमुश्त मासिक मानदेय दिया जाएगा।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि (Agriculture) या उद्यानिकी (Horticulture) विषय में स्नातक (B.Sc. Degree) होना अनिवार्य है।

4. चयन प्रक्रिया एवं मेरिट निर्धारण नियम (Selection Process)

अभ्यर्थियों का चयन पूर्णतः पारदर्शिता के साथ मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा:

  1. शैक्षणिक योग्यता का भार: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (स्नातक डिग्री) के प्राप्तांकों के प्रतिशत का 60 प्रतिशत अंक अंतिम मेरिट में जोड़ा जाएगा।
  2. अनुभव के अंक (Bonus Marks): शासकीय या अर्धशासकीय संस्थाओं में संबंधित कार्य का अनुभव होने पर प्रति वर्ष 1 अंक के मान से अधिकतम 5 अंक का बोनस दिया जाएगा।
  3. साक्षात्कार (Interview): योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के लिए 15 अंक का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
  4. स्थानीय प्राथमिकता: आवेदक के प्राप्तांक समान होने की स्थिति में सबसे पहले जिला बीजापुर के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बीजापुर में पात्र उम्मीदवार न मिलने पर बस्तर संभाग के अन्य जिलों को तथा उसके पश्चात ही राज्य स्तर के आवेदकों पर विचार किया जाएगा।

5. आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • माध्यम: निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म को भरकर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों का एक सेट संलग्न कर केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें।
  • पता: आवेदन पत्र “कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला बीजापुर (छ.ग.)” के पते पर भेजना होगा।
  • अंतिम तिथि: आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15.06.2026 सायं 5:30 बजे तक है। व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Also read :- NHM दंतेवाड़ा भर्ती 2026: सुरक्षा गार्ड और CHO के रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें आवश्यक योग्यता और चयन प्रक्रिया