छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 35 पदाधिकारियों को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा, देखें लिस्ट

Raipur News: छत्तीसगढ़ शासन ने एक बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए कई निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को केबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है. सामान्य प्रशासन विभाग, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी कर दिए गए. आदेश के मुताबिक कुल 35 पदाधिकारियों को दर्जा दिया गया है, जिनमें 13 को कैबिनेट मंत्री और 22 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है, देखें लिस्ट…

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष:
1. अनुराग सिंह देव (गृह निर्माण मंडल)
2. भूपेन्द्र सवन्नी (क्रेडा)
3. चंदूलाल साहू (भंडार गृह निगम)
4. केदार नाथ गुप्ता (अपेक्स बैंक)
5. नीलू शर्मा (पर्यटन मंडल)
6. राजा पाण्डेय (पाठ्य पुस्तक निगम)
7. राजीव अग्रवाल (इंडस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन)
8. राकेश पाण्डेय (खादी बोर्ड)
9. श्रीरामप्रताप सिंह (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल)
10. राम सेवक पैकरा (वन विकास निगम)
11. संजय श्रीवास्तव (सिविल सप्लाईज)
12. सौरभ सिंह (खनिज निगम)
13. श्रीनिवास राव मद्दी (बेवरेजेस कॉर्पोरेशन)

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष/उपाध्यक्ष
1. अमरजीत सिंह छाबड़ा (अल्पसंख्यक आयोग)
2. भरत लाल मटियारा (मछुआ कल्याण बोर्ड)
3. चंद्रहास चन्द्राकर (बीज निगम)
4. चन्द्रकान्ति वर्मा (समाज कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष)
5. दीपक महस्के (मेडिकल सर्विस)
6. ध्रुव कुमार मिर्धा (चर्म शिल्पकार बोर्ड)
7. जितेन्द्र कुमार साहू (तेलघानी बोर्ड)
8. डॉ. लखन लाल धीवर (मछुआ बोर्ड उपाध्यक्ष)
9. लोकेश कावड़िया (निःशक्तजन निगम)
10. मोना सेन (फिल्म विकास)
11. नन्दकुमार साहू (रायपुर विकास प्राधिकरण)
12. प्रफुल्ल विश्वकर्मा (लौह शिल्पकार बोर्ड)
13. प्रहलाद रजक (रजककार बोर्ड)
14. संदीप शर्मा (राज्य खाद्य आयोग)
15. शालिनी राजपूत (समाज कल्याण बोर्ड)
16. शम्भू नाथ चक्रवर्ती (माटिकला बोर्ड)
17. शशांक शर्मा (संस्कृति परिषद)
18. सुरेन्द्र कुमार बेसरा (अंतव्यवसायी सहकारी निगम)
19. सुरेश कुमार चंद्रवंशी (कृषक कल्याण परिषद)
20. विकास मरकाम (आदिवासी औषधि बोर्ड)
21. डॉ. वर्णिका शर्मा (बाल संरक्षण आयोग)
22. योगेश दत्त मिश्रा (श्रम कल्याण मंडल)

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि जितने भी छत्तीसगढ़ के निगम, मंडल और आयोग में दायित्व संभाल रहे हमारे अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को आज राज्य शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा, सुशासन और विकास के हमारे संकल्प को और गति देंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ की प्रगति यात्रा में इस नई भूमिका के लिए आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।

Author photo