
T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? सामने आया पूरा शेड्यूल
Team India T20 Full Schedule: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी जल्द ही शेड्यूल का ऐलान करने वाली है। आगामी टी-20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया बड़ी दावेदार है। आइए जानते हैं टी-20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम कितने मैच खेलेगी?
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। विश्व कप 2026 की मेजबानी मुख्य रूप से भारत के पास है. टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने साल 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए विश्व कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था और फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। अब टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है। वह टी-20 विश्व कप 2026 में भारत को खिताब दिलाना चाहेंगे। हालांकि विश्व कप से पहले टीम इंडिया कितने टी-20 मैच खेलेगी, इसका शेड्यूल सामने आया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी अहम सीरीज
विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम 9 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को मुलांपुर में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेला जाना है, जबकि 14 दिसंबर को चौथा मैच होना है। पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20I सीरीज (दिसंबर 2025)
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | टीमें |
|---|---|---|---|---|
| पहला टी20 | मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 | कटक | बाराबती स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| दूसरा टी20 | गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 | न्यू चंडीगढ़ (मुल्लनपुर) | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| तीसरा टी20 | रविवार, 14 दिसंबर 2025 | धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| चौथा टी20 | बुधवार, 17 दिसंबर 2025 | लखनऊ | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| पाँचवां टी20 | शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 | अहमदाबाद | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत
साउथ अफ्रीका से सीरीज के बाद भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। वहीं, 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. इसके अलावा, तीसरा मुकाबला गुवाहटी में खेला जाएगा। वहीं, चौथा मैच विशाखापट्टनम में 28 जनवरी को खेला जाएगा। पांचवां मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। यानी भारतीय टीम विश्व कप 2026 से पहले 10 मुकाबले खेलना चाहेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20I सीरीज
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | टीमें |
|---|---|---|---|---|
| पहला टी20 | बुधवार, 21 जनवरी 2026 | नागपुर | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| दूसरा टी20 | शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 | रायपुर | शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| तीसरा टी20 | रविवार, 25 जनवरी 2026 | गुवाहाटी | एसीए स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| चौथा टी20 | बुधवार, 28 जनवरी 2026 | विशाखापत्तनम | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| पाँचवां टी20 | शनिवार, 31 जनवरी 2026 | तिरुवनंतपुरम | ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
यह भी देखे : CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, SC/ST के लिए आयु सीमा में छूट, अभी करें Apply
