आज CM साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां और योजनाओं पर होगी चर्चा

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित की जाएगी। इस दौरान वे केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की विस्तार से जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। इसके साथ ही राज्य में सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी बात करेंगे।

बता दें कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला स्तर पर संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण जैसे विषयों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Also read :- जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री श्री साय

Author photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *