
RRB Group D Notification 2026: आरआरबी ग्रुप D के 22000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी…
RRB Group D Notification 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB ग्रुप D लेवल-1 भर्ती 2026 के लिए नई अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत लगभग 22,000 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। RRB ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संभावित रूप से 21 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार RRB ग्रुप D भर्ती 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दे रहे हैं की पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
RRB Group D Syllabus in Hindi 2026 – ओवरव्यू
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | RRB Group D लेवल-1 भर्ती 2026 |
| आयोजित करने वाली संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) |
| पद का स्तर | लेवल-1 (Group D) |
| कुल पद | 22,000+ (संभावित) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 जनवरी 2026 (संभावित) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2026 (संभावित) |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| कुल प्रश्न | 100 |
| परीक्षा अवधि | 90 मिनट |
| विषय | गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता |
| नेगेटिव मार्किंग | हाँ (1/3 अंक) |
| चयन प्रक्रिया | CBT → PET → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
RRB Group D Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न
रेलवे ग्रुप डी एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) परीक्षा होगी जिसमे कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। पेपर के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। CBT परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। नीचे टेबल में विषय, प्रश्नों और अंको की पूरी जानकारी दी है।
CBT परीक्षा पैटर्न (विषयवार प्रश्न वितरण)
| विषय | प्रश्नों की संख्या | प्रति प्रश्न अंक |
|---|---|---|
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 | 25 |
| गणित (Mathematics) | 25 | 25 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) | 30 | 30 |
| सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (General Awareness & Current Affairs) | 20 | 20 |
| कुल | 100 प्रश्न | 100 अंक |
नोट- दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को, यदि वे स्क्राइब के साथ परीक्षा देते हैं, तो उन्हें 120 मिनट का समय दिया जायेगा।
RRB Group D Syllabus in Hindi 2026- विषयवार सिलेबस
यहाँ हमने RRB Group D भर्ती परीक्षा 2026 में पूछे जाने वाले सभी विषयों के डिटेल टॉपिक्स के बारे में बताया है।
RRB Group D Syllabus in Hindi 2026 – गणित
| गणित के विषय |
|---|
| संख्या पद्धति (Number System) |
| बोडमास (BODMAS) |
| दशमलव (Decimals) |
| भिन्न (Fractions) |
| लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक (LCM & HCF) |
| अनुपात एवं समानुपात (Ratio and Proportion) |
| प्रतिशत (Percentages) |
| क्षेत्रमिति (Mensuration) |
| समय और कार्य (Time and Work) |
| समय और दूरी (Time and Distance) |
| साधारण ब्याज (Simple Interest) |
| चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) |
| लाभ और हानि (Profit and Loss) |
| बीजगणित (Algebra) |
| ज्यामिति (Geometry) |
| त्रिकोणमिति (Trigonometry) |
| प्रारंभिक सांख्यिकी (Elementary Statistics) |
| वर्गमूल (Square Root) |
| आयु संबंधी प्रश्न (Age Calculations) |
| कैलेंडर एवं घड़ी (Calendar & Clock) |
| पाइप एवं टंकी (Pipes & Cistern) |
RRB Group D Syllabus in Hindi 2026 – रीजनिंग
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति के विषय |
|---|
| उपमा / समानता (Analogies) |
| वर्णमाला एवं संख्या श्रेणी (Alphabetical and Number Series) |
| कूटलेखन एवं कूटपाठन (Coding and Decoding) |
| गणितीय संक्रियाएँ (Mathematical Operations) |
| संबंध (Relationships) |
| न्यायवाक्य / सिलोज़िज़्म (Syllogism) |
| क्रम व्यवस्थित करना / जंबलिंग (Jumbling) |
| वेन आरेख (Venn Diagram) |
| आँकड़ों की व्याख्या एवं पर्याप्तता (Data Interpretation and Sufficiency) |
| निष्कर्ष एवं निर्णय क्षमता (Conclusions and Decision Making) |
| समानता एवं असमानता (Similarities and Differences) |
| विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति (Analytical Reasoning) |
| वर्गीकरण (Classification) |
| दिशा बोध (Directions) |
| कथन – तर्क एवं अनुमान (Statement – Arguments and Assumptions) |
RRB Group D Syllabus in Hindi 2026 – सामान्य जागरूकता
| क्रम संख्या | सामान्य जागरूकता के विषय |
|---|---|
| 1 | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित समसामयिक घटनाएँ |
| 2 | खेलकूद |
| 3 | संस्कृति |
| 4 | प्रसिद्ध व्यक्तित्व |
| 5 | अर्थशास्त्र |
| 6 | राजनीति |
| 7 | राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के अन्य विषय |
RRB Group D Syllabus in Hindi 2026 – सामान्य विज्ञान
| क्रम संख्या | सामान्य विज्ञान के विषय |
|---|---|
| 1 | सामान्य विज्ञान |
| 2 | भौतिक विज्ञान – कक्षा 10वीं स्तर |
| 3 | रसायन विज्ञान – कक्षा 10वीं स्तर |
| 4 | जीवन विज्ञान / जीव विज्ञान – कक्षा 10वीं स्तर |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जायेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी पदों की कैटेगेरी वाइज कुल रिक्तियों के लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को PET में शामिल किया जायेगा। हालांकि, RRB आवश्यकता के अनुसार इस अनुपात को घटा या बढ़ा सकता है, ताकि सभी पदों के लिए पर्याप्त संख्या में योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध रह सकें।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को पास करना अनिवार्य होता है। यह परीक्षा केवल Qualifying Nature की होती है, यानी इसमें प्राप्त अंक मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते। नीचे टेबल में इससे रिलेटेड जानकारी दी गयी है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए (Male Candidates)
| परीक्षा | मानदंड |
|---|---|
| वजन उठाना | 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक ही प्रयास में उठाकर ले जाना होगा, बिना वजन नीचे रखे |
| दौड़ | 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में एक ही प्रयास में पूरी करनी होगी |
महिला उम्मीदवारों के लिए (Female Candidates)
| परीक्षा | मानदंड |
|---|---|
| वजन उठाना | 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक ही प्रयास में उठाकर ले जाना होगा, बिना वजन नीचे रखे |
| दौड़ | 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में एक ही प्रयास में पूरी करनी होगी |
रेलवे Group D भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
RRB Group D पदों पर अभ्यर्थिओं का चयन लिखित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जायेगा। इन परीक्षाओं में पास होने पर उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल चेकअप किया जाएगा। कुल मिलकर कहें तो चयन की प्रक्रिया चार चरणों में होगी –
- लिखित परीक्षा (CBT Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल चेकअप
RRB Group D Exam 2026 – तैयारी टिप्स
| सिलेबस और पैटर्न को अच्छी तरह समझें – सबसे पहले तो सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और यह जानें कि किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं। सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी होना तैयारी किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी स्टेप है। |
| रोज़ का टाइम-टेबल बनाकर गणित, रीजनिंग और जनरल साइंस को बराबर समय दें। कमजोर विषय के लिए अतिरिक्त समय रखें। |
| गणित और रीजनिंग की रोज़ प्रैक्टिस करें क्यूँकि इन दोनों विषयों में स्पीड बहुत मायने रखती है। पहले बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करें फिर रोज़ कम से कम 50 – 60 सवाल हल करें। तैयारी करते समय नोट्स बनाएं और शॉर्ट ट्रिक्स पर ध्यान दें। |
| जनरल साइंस के लिए कक्षा 6 से 10 तक की NCERT किताबें RRB Group D के लिए सबसे भरोसेमंद मानी जाती हैं। साथ में शॉर्ट नोट्स जरूर बनाएं। आप जनरल साइंस के लिए यूट्यूब वीडियोस भी देखें। |
| Previous Year Question Papers हल करें इससे परीक्षा का लेवल और पैटर्न समझ में आता है। इससे बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स भी पता चलते हैं। |
| करंट अफेयर्स के लिए पिछले 6–8 महीनों के करंट अफेयर्स पढ़ें। रेलवे और राष्ट्रीय स्तर की खबरों पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए न्यूज़ पेपर्स पढ़ना और इससे रिलेटेड यूट्यूब वीडियोस देखना सबसे बेस्ट रहता है। |
| एक बार जब आपकी तैयारी फ्लो में आ जाए तो हफ्ते में कम से कम 2-3 मॉक टेस्ट जरूर दें और यह जरूर देखें कि गलतियां कहां हो रही हैं। सिर्फ टेस्ट देना नहीं, उनका एनालिसिस करना जरूरी है। |
| लिखित परीक्षा के साथ थोड़ी – थोड़ी फिजिकल टेस्ट की भी तैयारी शुरू कर दें, ताकि बाद में परेशानी न हो। |
| जो पढ़ा है उसे बार-बार दोहराएं। बिना रिवीजन के पढ़ाई लंबे समय तक याद नहीं रहती। |
महत्वपूर्ण लिंक्स-
| RRB की ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
| whatsapp Group | क्लिक करें |
