
CGPSC राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का परिणाम जारी: 3921 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र, देखे पूरी सूचि
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC): प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपनी मुख्य वेबसाइट पर राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परिणाम के साथ ही मुख्य परीक्षा (Mains) की राह देख रहे 3,921 अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं और अब वे आगामी मई माह में होने वाली अंतिम चुनौती के लिए कमर कस चुके हैं।
- परिणाम की घोषणा: आयोग द्वारा यह परिणाम 25 मार्च 2026 को जारी किया गया है।
- सफल अभ्यर्थी: प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 3,921 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए किया गया है।
- कुल पद: यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 265 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
- मुख्य परीक्षा की तिथि: राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का आयोजन 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को किया जाएगा।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- चयन प्रक्रिया: नियमों के अनुसार विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, लेकिन वर्गवार उपलब्धता के आधार पर कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाया गया है।
- प्रारंभिक परीक्षा: यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
- आगे की प्रक्रिया: मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु आयोग द्वारा जल्द ही अलग से विस्तृत सूचना और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
पीडीऍफ़ में देखे पूरी सूचि :
CGPSC-PRE-RESULT