पेट्रोल-डीजल और गैस आपूर्ति की CM साय ने की समीक्षा, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शनिवार को कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि राज्य में इन आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और आम जनता को भी जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा परिस्थितियों का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author photo