छत्तीसगढ़ WRD भर्ती: जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) के 35 पदों पर वैकेंसी, स्थानीय युवाओं को आयु सीमा में बड़ी छूट

CG Vyapam :- छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र क्रमांक एफ 01-16/31/स्था./2020 दिनांक 29.10.2024 द्वारा प्राप्त अनुमति के आधार पर, छत्तीसगढ़ जल संसाधन (अराजपत्रित तकनीकी) सेवा भर्ती नियम, 2016 के अधीन , तृतीय श्रेणी तकनीकी (अकार्यपालिक) अनुरेखक (सिविल) [Tracer (Civil)] के 35 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय पात्र निवासियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं

महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं परीक्षा कार्यक्रम

  • परीक्षा केन्द्र: रायपुर
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि: 22.05.2026 (शुक्रवार)
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 15.06.2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
  • ऑनलाइन त्रुटि सुधार की अवधि: 16.06.2026 से 18.06.2026, सायं 5:00 बजे तक
  • व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि: 27 जुलाई 2026 (सोमवार)
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 02.08.2026 (रविवार)
  • परीक्षा का समय: पूर्वान्ह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

रिक्त पदों का वर्गवार विवरण

पदनामकुल रिक्त पदअनारक्षित (अना)अनुसूचित जाति (अजा)अनुसूचित जनजाति (अजजा)अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव)महिलाओं के लिए आरक्षित (कॉलम अ में से)भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित (कॉलम अ में से)दिव्यांगों के लिए आरक्षित (कॉलम अ में से)
अनुरेखक (सिविल)3515041105अना-04, अपिव-0, अजजा-03, अजा-01अना-03, अपिव-01, अजा-01, अजजा-001-HH, 01-LV, OL, LC, DW, AAV, SLD, MI

दिव्यांगता संकेताक्षर: HH (श्रवण बाधित), LV (कम दृष्टि), OL (एक पैर), LC (कुष्ठ रोग मुक्त), DW (बौनापन), AAV (तेजाब हमला पीड़ित), SLD (विशिष्ट सीखने की विकलांगता), MI (मानसिक अस्वस्थता) ।

Also read :- CECB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला परिचारक के पदों पर सीधी भर्ती, व्यापम लेगा परीक्षा

वेतनमान एवं शैक्षणिक योग्यता

वेतनमान: वेतन मैट्रिक्स 19500 – 62000 (लेवल-4)

अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता:

  1. एक विषय के रूप में रेखाचित्र (ड्राईंग / Drawing) के साथ हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण, अथवा
  2. राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा मंडल से हायर सेकेण्डरी (तकनीकी) प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण ।

आयु सीमा (दिनांक 01 जनवरी 2026 )

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए

अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के लिए मूल आयु सीमा 30 वर्ष है , परंतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए उच्चतर आयु सीमा 35 वर्ष है । राज्य शासन के निर्देशानुसार शिक्षित बेरोजगारों के हित में इसमें 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है (जो 31.12.2028 तक वैध है), जिससे स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी

Also read :- CG Vyapam नगर सेना भर्ती 2026: 295 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

आयु सीमा में मिलने वाली छूट (अधिकतम सीमा 45 वर्ष):

  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-नॉन क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट
  • महिला अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत अधिकतम 10 वर्ष की छूट
  • छत्तीसगढ़ शासन के स्थायी/अस्थायी कर्मचारियों, कार्यभारित और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 38 वर्ष तक शिथिलनीय होगी ।
  • भूतपूर्व सैनिकों, छंटनी किए गए कर्मचारियों, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना से पुरस्कृत दंपत्तियों, और विभिन्न राज्य पुरस्कार (जैसे शहीद राजीव पांडे सम्मान, गुंडाधूर सम्मान आदि) प्राप्तकर्ताओं को नियमानुसार छूट की पात्रता होगी ।
  • *नोट: सभी प्रकार की छूटों को मिलाकर किसी भी परिस्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी ।

आवेदन एवं परीक्षा शुल्क

छत्तीसगढ़ शासन के नवीनतम निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी परीक्षार्थियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा (यदि ऑनलाइन आवेदन के समय शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक किया जाता है, तो परीक्षा में उपस्थित होने के बाद वह राशि परीक्षार्थी के उसी बैंक खाते में वापस कर दी जावेगी) । सामान्य प्रशासनिक दरों के अनुसार शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग (General): ₹ 350.00
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹ 250.00
  • अनुसूचित जाति / जनजाति / दिव्यांग: ₹ 200.00

भर्ती प्रक्रिया एवं नियम

Also read :-CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में उप अंकेक्षक के पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया।

  • चयन का तरीका: भर्ती व्यापम द्वारा आयोजित लिखित चयन परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर की जाएगी ।
  • परिवीक्षा अवधि (Probation Period): सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्त किए जाने वाले अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया जाएगा। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ही सेवा नियमित की जाएगी। यदि कार्य असंतोषजनक पाया जाता है, तो नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा इस अवधि में अधिकतम 1 वर्ष की वृद्धि की जा सकेगी अथवा सेवा समाप्त की जा सकेगी।
  • दस्तावेज सत्यापन: व्यापम का दायित्व केवल परीक्षा आयोजित कर मेरिट सूची जारी करने तक सीमित है । दस्तावेज परीक्षण, सत्यापन और नियुक्ति की आगे की कार्यवाही जल संसाधन विभाग द्वारा की जाएगी ।
  • महत्वपूर्ण निरर्हताएँ: महिला अपराधों में सिद्धदोष पाए जाने वाले, विवाह हेतु निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह करने वाले, या एक से अधिक जीवित पत्नी/पति रखने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए अपात्र होंगे ।

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम (Syllabus)

परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 2 घंटे होगी । प्रश्नपत्र दो खण्डों में विभाजित रहेगा:

खण्ड-‘अ’ (कुल अंक: 45)

  1. कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान (15 प्रश्न – 15 अंक): कम्प्यूटर का उपयोग, प्रमुख भाग (CPU, इनपुट/आउटपुट डिवाइस), प्रिंटर के प्रकार, इंटरनेट व ईमेल, एंटीवायरस, मल्टीमीडिया, सर्च इंजन (गूगल, यूट्यूब आदि) की सामान्य जानकारी ।
  2. हिन्दी व्याकरण सहित (15 प्रश्न – 15 अंक): स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, समास, संधि, रस, अलंकार, छंद, व्याकरणिक अशुद्धियां, शब्द रचना, तत्सम-तद्भव, पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्तियां ।
  3. सामान्य अंग्रेजी ग्रामर सहित (15 प्रश्न – 15 अंक): Number, Gender, Articles, Noun, Pronoun, Adjective, Verb, Adverb, Conjunctions, Prepositions, Active/Passive Voice, Direct/Indirect Narration, Synonyms/Antonyms, One Word Substitution, Spellings, Idioms and Phrases.

खण्ड-‘ब’ (कुल अंक: 55)

  1. गणित (15 प्रश्न – 15 अंक): वास्तविक संख्याएं, वर्ग, घन, गुणनखंड, वर्गमूल-घनमूल, घातांक नियम, महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), भिन्न, औसत, चाल, समय और दूरी ।
  2. सामान्य मानसिक योग्यता (15 प्रश्न – 15 अंक): तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, चित्रात्मक संबंध आदि।
  3. सामान्य ज्ञान (15 प्रश्न – 15 अंक): भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान, भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन (कक्षा 10वीं स्तर तक), भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था और सामान्य विज्ञान। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित समसामयिक घटनाएं (खेलकूद, इतिहास, भूगोल, शासकीय योजनाएं, पुरस्कार आदि)।
  4. ड्राइंग / Drawing (10 प्रश्न – 10 अंक): List of instruments, Representative Factor, Layout of drawing, Lettering, Dimensioning, Scale and Projection, Projections Orthographic (Line, Plane, Solid in Isometric, Oblique) and Perspective.

ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निर्देश

  1. अभ्यर्थियों को व्यापम के पोर्टल (vyapamcg.cgstate.gov.in) पर जाकर पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करना अनिवार्य है । एक बार पंजीकरण होने के बाद व्यक्तिगत जानकारी स्वतः आ जाएगी ।
  2. पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी अपना नवीनतम रंगीन फोटो (साइज 50 kb से 100 kb) और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (.jpg/.jpeg फॉर्मेट) तैयार रखें ।
  3. ऑनलाइन आवेदन के समय कोई भी प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करना है, सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें क्योंकि त्रुटि सुधार के लिए केवल 3 दिन का ही समय दिया जाएगा ।
  4. परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा और पहचान पत्र के तौर पर मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ लाना अनिवार्य है ।

Also read :- Rajnandgaon Health Department Recruitment 2026: राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में 332 पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें विवरण और करें आवेदन