CG Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 – छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव भर्ती (New Update)

Raipur. 18 मई 2026 को CG Gram Panchayat Sachiv Vacancy Notice जारी कर चयन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बहुत ही जल्द जिलेवार ऑफलाइन फॉर्म शुरू होने की सम्भावना है, लेकिन नई मेरिट लिस्ट, बोनस अंक और ज़रूरी दस्तावेज़ों की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। फॉर्म भरने से पहले इन नियमों को समझ लें।

Latest Update (मई 2026): पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 के लिए नई मार्गदर्शिका (आदेश क्र. ESTB/16397/2025/22-1, दिनांक 18-05-2026) जारी कर दी गई है। नए नियमों के तहत मेरिट प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब रोजगार सहायकों को उनके अनुभव के आधार पर अधिकतम 15 अंक दिए जाएंगे। पूरी नई चयन प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है।

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है। काफी लंबे समय इंतज़ार के बाद Chhattisgarh Panchayat Sachiv Bharti 2026 की कुछ नयी जानकारी सामने आयी है लगता है इस बार Panchayat Sachiv की भर्ती जल्दी ही शुरू होने की सम्भावना है। राज्य भर की ग्राम पंचायतों में खाली पड़े सचिवों के पदों को भरने के लिए पंचायत कर्मियों की भर्ती 2026-27 में होने की सम्भावना है।

Overview of छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव भर्ती 2026

विवरणजानकारी
विभाग का नामपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़
भर्ती का नामCG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026
पद का नामग्राम पंचायत सचिव (Gram Panchayat Secretary)
कुल पदों की संख्याUpdate Soon (विभिन्न जिलों के अनुसार)
नोटिफिकेशन स्थितिCG Gram Panchayat Sachiv Vacancy Notification 2026 (केवल मार्गदर्शिका जारी – 18/05/2026)
आवेदन मोडऑफलाइन (CG Panchayat Sachiv Vacancy 2026 Apply) (संभावित)
चयन प्रक्रियाकेवल मेरिट के आधार पर (कौशल परीक्षा जरुरी)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dpcg.cgstate.gov.in/

CG Panchayat Sachiv Vacancy Eligibility Criteria (शैक्षणिक योग्यता)

CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 की योग्यता क्या है? किसी भी भर्ती में आवेदन करने से पहले उसकी योग्यता जानना सबसे जरूरी है। 18 मई 2026 के नए आदेश के अनुसार, CG Panchayat Sachiv शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास + 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा

आवेदन करने वाले हर उम्मीदवार के पास निम्नलिखित न्यूनतम योग्यता होनी अनिवार्य है:

  • हायर सेकेंडरी (12वीं पास): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा: शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में 1 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

Note: बिना इन दोनों योग्यताओं के आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।)

क्या आप इस भर्ती की सभी शर्तों को पूरा करते हैं? हमारे Govt Job Eligibility Checker का उपयोग करके अपनी जन्मतिथि, राज्य और शैक्षणिक योग्यता डालकर तुरंत अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर 1 सेकंड में अपना पात्रता जानें!Check CG Gram Panchayat Sachiv Eligibility 

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

यह भर्ती पूरी तरह से आपकी योग्यता, दस्तावेजों, कौशल परीक्षा और बोनस अंकों की मेरिट पर आधारित होगी। हाल ही में जारी हुए नए आदेश के अनुसार, पुराने नियमों को बदलते हुए मेरिट निर्धारण की एक नई तालिका जारी की गई है (PG डिप्लोमा के अंक हटाकर अनुभव के अंक बढ़ा दिए गए हैं)।

आवेदकों की मेरिट निर्धारण हेतु नई अंक वितरण:

No.Criteriaअधिकतम अंक / अधिभार
1हायर सेकण्डरी (12वीं) के अंकों का अधिभार50%
2उच्चतर शैक्षणिक योग्यताअधिकतम 10 अंक (स्नातक डिग्री – 05 अंक, स्नातकोत्तर डिग्री – 05 अंक)
3कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों का अधिभार25%
4रोजगार सहायक पद पर कार्य करने का अनुभव15 अंक (प्रत्येक वर्ष 03 अंक के मान से अधिकतम 5 वर्ष का अंक। 1 वर्ष = न्यूनतम 09 माह का कार्यानुभव)

Required Documents for CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 Apply Application

ऑनलाइन आवेदन करते समय और दस्तावेज़ सत्यापन के समय आपके पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होने अनिवार्य हैं। यदि इनमें से कोई दस्तावेज़ नहीं है, तो उसे अभी से बनवा लें:

अनिवार्य दस्तावेज़ (Mandatory Documents):

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण के लिए)
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आप आरक्षित वर्ग से हैं)
  • जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र (Employment Registration – यह बहुत ज़रूरी है)
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर

बोनस अंकों के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट
  • पोस्ट-ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) की मार्कशीट
  • ग्राम रोजगार सहायक के रूप में कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव भर्ती 2026 रिक्तियाँ कहाँ-कहाँ?

कई आवेदकों का सवाल होता है कि यह भर्ती कहाँ होगी? आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय न होकर जिला और ग्राम पंचायत स्तरीय होती है। राज्य के सभी जिलों (जैसे- रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, राजनांदगांव आदि) की ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के आधार पर इसे भरा जाएगा। इस नई मार्गदर्शिका के जारी होने से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि शासन द्वारा जल्द ही सभी जिलों से ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों की जानकारी (रोस्टर) मंगाकर विस्तृत विज्ञापन जारी करने की सम्भावना है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ पंचायतों में सचिवीय व्यवस्था और पदों की स्थिति

CG Gram Panchayat Sachiv भर्ती का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राज्य की वर्तमान स्थिति जानना भी ज़रूरी है। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार:

  • कुल ग्राम पंचायतें: छत्तीसगढ़ पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश में कुल 11,693 ग्राम पंचायतें गठित/स्थापित हैं।
  • स्वीकृत पद: वर्तमान में ग्राम पंचायत सचिवों के 10,978 पद स्वीकृत हैं।
  • नियुक्ति का अधिकार (Authority): ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति करने का अधिकार और उनका प्रशासकीय नियंत्रण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत (CEO, Zila Panchayat) के पास होता है।

लेकिन कुल पंचायतों के मुकाबले स्वीकृत पद कम हैं, और हर साल कई कर्मचारी रिटायर भी होते हैं, इसलिए इस नई भर्ती के माध्यम से रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Source: पंचायत सचिव व्यवस्था के आँकड़े यहाँ क्लिक करके आधिकारिक पोर्टल पर देखें।

CG Gram Panchayat Sachiv Bharti Notification PDF Download

यदि आप 18 मई 2026 को जारी किए गए आधिकारिक दिशा-निर्देशों और नए मेरिट नियमों को खुद पढ़ना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक से CG Gram Panchayat Sachiv Bharti Notification PDF Download कर सकते हैं:

Download Official Short Notice / Guidelines PDF Here