CG Bilaspur Vacancy:- छ.ग. शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग अंतर्गत स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) एवं सहायक वर्ग-03 के रिक्त 28 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 से ऑफलाइन आवेदन करें, निचे आवेदन फॉर्म, लिखित परीक्षा सहित जानकारी उपलब्ध है।
CG बिलासपुर सहायक वर्ग-03 एवं स्टेनोग्राफर (पद-28) सीधी भर्ती 2026
» विभाग का नाम
कार्यालय महाधिवक्ता, छत्तीसगढ़, बिलासपुर
» विज्ञापन क्रमांक
क्रमांक/ स्थापना/606/ बिलासपुर
» पद का नाम
सहायक वर्ग-03, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
» पदों की संख्या
28
» आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन (पोस्ट ऑफिस)
» आवेदन का पता
कार्यालय महाधिवक्ता छत्तीसगढ़, उच्च न्यायालय परिसर, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.)
Alert! जब प्रवेश पत्र/लिस्ट आएगी तब ऊपर दिए पात्र-अपात्र सूची और प्रवेश पत्र एवं चयन सूची लिंक ऑटोमेटिक अपडेट कर दी जाएगी। इसलिए आवेदन करने वाले इस आर्टिकल को सेव करके रखें और समय-समय पर चेक करते रहे।
आयु की गणना 01.01.2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छुट OBC-03 वर्ष, SC/ST-05 वर्ष प्रदान की गई है।
प्रतिमाह वेतन (Salary)
Salary:- जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निम्नानुसार सैलरी दिया जावेगा।
पद का नाम
प्रतिमाह वेतन
»स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
₹28,700/-
»सहायक वर्ग-03
₹19,500/-
आवेदन शुल्क (Application Fee)
Application Fee:- छत्तीसगढ़ निवासी के लिए ऑफलाइन आवेदन फीस पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। कहीं भी किसी प्रकार का कोई शुल्क जमा न करें।
आवेदन शुल्क
सभी वर्ग
ओबीसी
एससी / एसटी
₹0/-
₹0/-
₹0/-
पद डिटेल्स (Vacancy Details)
पदों का नाम
पदों की संख्या
★स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
14
★सहायक वर्ग-3
14
कुल पद
28
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
»आवेदक को कक्षा 12वीं पास साथ ही अंग्रेजी शीघ्रलेखन (शॉर्टहैंड) प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाण पत्र (डाटा एंट्री ऑपरेटर की गति 10,000 Key डिप्रेशन प्रति घंटा)
सहायक वर्ग-3
»आवेदक को कक्षा 12वीं पास साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाण पत्र तथा हिंदी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 Key डिप्रेशन प्रति घंटे की गति का प्रमाण पत्र ।
CG Bilaspur Stenographer and AG-III Offline Form Link➲ निचे दिए आवेदन फॉर्म (Application Form) के साथ अपनी सभी दस्तावेज संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे “कार्यालय महाधिवक्ता छत्तीसगढ़, उच्च न्यायालय परिसर, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.)” के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे। आवेदन फॉर्म कैसे भरें की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दिया गया है।
» सबसे पहले आवेदन फॉर्म Application Form डाउनलोड करें लिंक ऊपर दिया गया है। फॉर्म का प्रिंट निकलवा ले।
» आवेदन फॉर्म के दाहिने ओर अपना पासपोर्ट साइज कलर फोटो चिपकाएं।
» आवेदन फॉर्म में अपनी संपूर्ण जानकारी (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता) हिंदी में सही-सही दर्ज करें।
» अपनी समस्त दस्तावेज की फोटोकॉपी (अंकसूची, पहचान प्रमाण पत्र) आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
» लिफाफे के एक तरफ प्रेषक (From) की जानकारी तथा दूसरे तरफ प्राप्तकर्ता (To) का विवरण अवश्य लिखें ।
» बंद लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम एवं पता व वर्ग तथा जहाँ आवेदन भेजना है उस पते को लिखें। लिफाफे के अंदर अपनी सभी दस्तावेज एवं आवेदन फॉर्म को डाल देवे।
» उस बंद लिफाफे को अपने नजदीकी रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर देवे और ट्रैकिंग रशीद रख ले।
» ध्यान दे! फॉर्म डालने के बाद समय-समय पर विभागीय वेबसाइट अथवा इस आर्टिकल का अवलोकन करते रहे ताकि पात्र-अपात्र सूची -> फिर पात्र अभ्यर्थियों की परीक्षा -> फिर फाइनल चयन लिस्ट की जानकारी आपको मिलती रहे। हमारे व्हाट्सप्प चैनल को फॉलो Follow करके रख लेवे ताकि समय पर अपडेट मिल सके।
Note! यदि आप ऑफलाइन आवेदन नहीं भर पाते तो अपने नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से संपर्क करें।
ऑफलाइन हेतु आवश्यक दस्तावेज
➲ आवेदक का आधार कार्ड की छायाप्रति।
➲ आवेदक का कलर फोटो तथा सिग्नेचर सहित।
➲ आवेदक का मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी।
➲ आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (कक्षा 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा अंकसूची की छायाप्रति। (पदानुसार जो योग्यता है)
➲ कक्षा 10वीं की अंकसूची जन्मतिथि सत्यापन के लिए अनिवार्य होगा।
➲ निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता लगभग सभी वर्षों का अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
➲ स्थाई जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति (आरक्षित वर्ग SC/ST/OBC के लिए)।
➲ स्थाई निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति।
➲ छ.ग. रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र ।
➲ सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र। (यदि हो तो)
➲ सभी अंकसूची प्रमाण-पत्रों को स्वप्रमाणित जरूर करें।
Selection Process:- पदों पर चयन होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा।
➲ प्राप्त आवेदनों से पात्र-अपात्र सूची जारी की जाएगी।
➲ फिर पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षाके लिए बुलाया जायेगा।
➲ लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को 1:15 अनुपात में कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा तथा कौशल परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार फाइनल चयन सूची जारी की जाएगी।
➲ चयन सूची (रिजल्ट) जारी के बाद दस्तावेज परिक्षण कर पदभार दिया जायेगा।
➲ यदि कोई अभ्यर्थी जिनका चयन हुआ है और वह निर्धारित तिथि में नहीं पहुंचता तो प्रतीक्षा सूची वाले कैंडिडेट का चयन किया जाता है।
नौकरी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी Notification में मिल जाएगी।
लिखित परीक्षा पैटर्न & सिलेबस
Exam Pattern:- जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करते है उनका, उन कैंडिडेट का विभाग द्वारा लिखित एवं कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जो निम्नानुसार है
लिखित परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे।
कौशल परीक्षा के लिए 50 अंक निर्धारित होंगे।
लिखित परीक्षा सिलेबस
कौशल परीक्षा सिलेबस
Exam Syllabus:- परीक्षा सिलेबस को डाउनलोड (Syllabus Download) करने का लिंक निचे दिया गया है, क्लिक करके डाउनलोड करें-