CG High Court Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ड्राइवर, लिफ्टमैन और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म

Chhattisgarh High Court Bilaspur Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्ट मैन, और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों (सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं

इस लेख में आपको High Court Bilaspur Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे— आधिकारिक अधिसूचना, कुल पद, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन करने का सही तरीका जानने को मिलेगा।

High Court Bilaspur Recruitment 2026 Overview (संक्षिप्त विवरण)

भर्ती बोर्ड का नामछत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) PDF
पद का नामस्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्ट मैन एवं आकस्मिकता निधि कर्मचारी
विज्ञापन क्रमांक04/2026
कुल पदों की संख्या58 पद
नौकरी का प्रकारछत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (केवल स्पीड पोस्ट द्वारा)
नौकरी का स्थानबिलासपुर, छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटhighcourt.cg.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि09 जुलाई, 2026
आवेदन फॉर्म शुरू होने की तिथि09 जुलाई, 2026
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि10 अगस्त, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
परीक्षा / कौशल परीक्षण की तिथिजल्द ही वेबसाइट पर घोषित की जाएगी

Post-Wise Vacancy & Salary (पदवार रिक्तियां और वेतनमान)

क्र.पद का नामकुल पदवेतनमान / सैलरी
1.स्टाफ कार ड्राइवर17लेवल-4 (रू. 19,500 – 62,000/-)
2.लिफ्ट मैन07लेवल-4 (रू. 19,500 – 62,000/-)
3.आकस्मिकता निधि कर्मचारी (सफाई कर्मचारी, कुक, चौकीदार, माली, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि)34कलेक्टर बिलासपुर द्वारा समय-समय पर निर्धारित दैनिक वेतन
कुलसभी पद58

वर्गवार (Category-Wise) पदों का विवरण:

  • स्टाफ कार ड्राइवर: अनारक्षित-08 (02 महिला), अनु. जाति-02, अनु. जनजाति-04 (01 महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग-03 [कुल रिक्तियों में से 01 पद दिव्यांग हेतु]
  • लिफ्ट मैन: अनारक्षित-03, अनु. जाति-01, अनु. जनजाति-02, अन्य पिछड़ा वर्ग-01 [कुल रिक्तियों में से 01 पद दिव्यांग हेतु]
  • आकस्मिकता निधि कर्मचारी: अनारक्षित-17 (05 महिला), अनु. जाति-05 (01 महिला), अनु. जनजाति-07 (02 महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग-05 (01 महिला) [कुल रिक्तियों में से 02 पद दिव्यांग हेतु]

Eligibility Criteria (शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता)

1. स्टाफ कार ड्राइवर हेतु:

  • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • वैध ट्रांसपोर्ट (कमर्शियल) ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
  • समस्त प्रकार के वाहनों के चालन का अनुभव (कुशल मैकेनिक को प्राथमिकता दी जावेगी)।

2. लिफ्ट मैन हेतु:

  • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • शासकीय मान्यता प्राप्त ITI से वायरिंग / इलेक्ट्रिशियन कार्य में प्रशिक्षित होना अनिवार्य है।
  • लिफ्ट संचालन का ज्ञान एवं अनुभव प्रमाण-पत्र धारी को प्राथमिकता।

3. आकस्मिकता निधि कर्मचारी हेतु (विशेष नियम):

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से केवल कक्षा 8वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • ⚠️ महत्वपूर्ण चेतावनी: 8वीं कक्षा से अधिक (उच्च) योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। न्यूनतम योग्यता का पुष्टि के लिए नोटरी सत्यापित शपथ-पत्र (Affidavit) संलग्न करना अनिवार्य है।

Age Limit (आयु सीमा – 01/01/2026 की स्थिति में)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष पूर्ण कर चुका हो।
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष से अधिक न हो (अन्य राज्यों के निवासियों के लिए)।
  • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों हेतु: अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
  • आयु सीमा में छूट:
    • छत्तीसगढ़ के SC / ST / OBC उम्मीदवारों के लिए: 05 वर्ष की छूट
    • छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिला उम्मीदवारों के लिए: 10 वर्ष की छूट
    • नोट: सभी छूटों को मिलाकर किसी भी परिस्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।‌

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी द्वारा चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी:

  1. प्रारंभिक छंटनी (Screening): आवेदन पदों की संख्या से 100 गुना अधिक होने पर 8वीं/10वीं/12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर छंटनी की जा सकती है।
  2. प्रथम चरण (लिखित परीक्षा – 100 अंक): ड्राइवर और लिफ्टमैन पद के लिए तकनीकी/मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े प्रश्न, जिसमें 33% अंक लाना अनिवार्य है।
  3. द्वितीय चरण (प्रायोगिक परीक्षा – 100 अंक): ड्राइविंग/लिफ्ट संचालन का प्रैक्टिकल टेस्ट, जिसमें न्यूनतम 40 अंक पाना अनिवार्य है।
  4. अनुभव बोनस अंक: ड्राइवर के पास आईटीआई/मैकेनिक सर्टिफिकेट होने पर +5 अंक और लिफ्टमैन को अनुभव होने पर +10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
  5. कौशल परीक्षा (Skill Test): आकस्मिकता निधि कर्मचारियों का चयन सीधे कौशल परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Application Document Checklist (आवश्यक दस्तावेजों की सूची)

आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित स्वप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां संलग्न करें:

  • कक्षा 8वीं / 10वीं / 12वीं की अंकसूची।
  • जन्म तिथि का प्रमाण पत्र।
  • वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस / आईटीआई सर्टिफिकेट (पद के अनुसार)।
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र और स्थायी जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)।
  • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
  • आकस्मिकता निधि पद के लिए: ₹10 के स्टाम्प पेपर पर (सामान्य/OBC) या सादे कागज पर (SC/ST) नोटरी सत्यापित शपथ-पत्र

How to Apply (आवेदन कैसे करें?)

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है:

  1. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करें।
  2. आवेदन फॉर्म को साफ-साफ अक्षरों में भरें या टाइप करवाएं और उस पर अपनी स्वप्रमाणित फोटो लगाएं।
  3. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
  4. भरे हुए आवेदन को एक लिफाफे में बंद करें। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम (जैसे: “स्टाफ कार ड्राइवर के पद हेतु आवेदन पत्र”) लिखें और बाईं ओर विज्ञापन क्रमांक 04/2026 व दिनांक अंकित करें।
  5. तैयार लिफाफे को अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2026 (शाम 5:00 बजे) से पहले केवल स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें:

पता:

रजिस्ट्रार जनरल,

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — 495220

Important Links Section (महत्वपूर्ण लिंक्स)

लिंक का विवरणसीधे लिंक
Download Notification & Application Formयहाँ क्लिक करें (Official Website)
Official Websitehighcourt.cg.gov.in
Join Telegram / WhatsApp Job Groupयहाँ क्लिक करें