CMHO Raipur Recruitment 2026: रायपुर जिला चिकित्सालय में 170+ पदों पर बंपर भर्ती, सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा चयन

Raipur Health Department Recruitment 2026: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायपुर (छ.ग.) द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) तथा मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम (MSSK) के अंतर्गत जिला स्तरीय विभिन्न 33 प्रकार के संविदा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सीधे Walk-in (वाक-इन) भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इस लेख में आपको Raipur NHM Bharti 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे— कुल पद, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और वॉक-इन इंटरव्यू की तिथियां व स्थान जानने को मिलेगा।

NHM Raipur Recruitment 2026 Overview (संक्षिप्त विवरण)

भर्ती बोर्ड का नामकार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायपुर (छ.ग.) PDF
योजना/कार्यक्रम का नामराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम (MSSK)
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर, ए.एन.एम., लैब तकनीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO), सपोर्ट स्टाफ आदि (कुल 33 प्रकार के पद)
विज्ञापन क्रमांकक्रमांक/एन.एच.एम./एच.आर./2026/22562
नौकरी का प्रकारछत्तीसगढ़ संविदा सरकारी नौकरी (31 मार्च 2027 तक के लिए)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (निर्धारित तिथि को वॉक-इन वेन्यू पर स्वयं उपस्थित होकर)
आधिकारिक वेबसाइटwww.raipur.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां एवं समय-सारिणी)

1. कौशल परीक्षा (Skill Test) वाले पदों हेतु समय-सारिणी:

(स्थान: शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर | रिपोर्टिंग समय: प्रातः 09:00 बजे तक)

  • 28-07-2026 (मंगलवार): Jr. Secretarial Assistant – LDC – UHWC
  • 29-07-2026 (बुधवार): Secretarial Assistant – NUHM एवं Jr. Secretarial Assistant (PADA)
  • 30-07-2026 (गुरुवार): Data Handler – MSSK

2. शेष अन्य पदों हेतु लिखित परीक्षा/मेरिट (Written Exam/Merit) समय-सारिणी:

(स्थान: शासकीय नर्सिंग कॉलेज, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर)

  • 03.08.2026: Community Health Officer (CHO)
  • 05.08.2026: MPW (Male) – UHWC
  • 06.08.2026: Class-IV-NUHM
  • 07.08.2026: Class-IV-UHWC
  • 10.08.2026: 2nd ANM
  • 11.08.2026: Laboratory Technicians
  • 13.08.2026: Physiotherapist
  • 14.08.2026: Audiologist
  • 17.08.2026: Class-4 (MSSK)
  • 18.08.2026: Counselor, Staff Nurse (Pediatric Ward), Nursing Officer (NPHCE), Staff Nurse (SNCU), Nursing Officer (Trauma), Sr. Nursing Officer (NMHP)
  • 19.08.2026: Nursing Officer (NHM), RMA, Staff Nurse (NBSU), ANM-NUHM
  • 20.08.2026: Radiographer, Support Staff (Housekeeping ICU), Clinical Psychologist
  • 21.08.2026: Nursing Officer – UHWC
  • 24.08.2026: Nursing Officer – NUHM
  • 25.08.2026: Nursing Officer – ICU, Nursing Officer (Trauma)
  • 27.08.2026: Staff Nurse (12 Beded HDU/ICU), Nursing Officer (NMHP)
  • 31.08.2026: Cold Chain & Logistic Assistant (MSSK)

वॉक-इन (Walk-in) भर्ती की दैनिक समय सारिणी

प्रत्येक वॉक-इन दिवस पर निम्नलिखित समय सारिणी का कड़ाई से पालन किया जाएगा:

  • प्रातः 09.00 से 11.00 बजे तक: रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज सत्यापन
  • प्रातः 11.00 से दोपहर 02.00 बजे तक: प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी (पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन)
  • दोपहर 02.00 से 03.00 बजे तक: दावा आपत्ति आमंत्रण
  • दोपहर 03.00 से सायं 04.00 बजे तक: दावा आपत्ति का निराकरण एवं अंतिम पात्र सूची का प्रकाशन
  • सायं 04.30 से 05.30 बजे तक: लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा का आयोजन

Post-Wise Vacancy, Salary & Eligibility (पदवार रिक्तियां, वेतनमान एवं योग्यता)

यहाँ प्रमुख पदों का विवरण दिया जा रहा है (कुल 33 प्रकार के पद हैं):

पदों का विस्तृत विवरण (Post-wise Vacancy Details)

1. नर्सिंग एवं मेडिकल स्टाफ पद

क्र.पद का नामकार्यक्रमकुल पदवर्गवार वर्गीकरणमासिक वेतनशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
12nd ANMNHM2UR-01, OBC-01₹12,00012वीं उत्तीर्ण + INC संबद्ध प्रशिक्षण केंद्र से ANM उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
2Nursing OfficerNHM4UR-03, ST-01₹16,500B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
3Nursing OfficerNMHP1UR-01₹16,500B.Sc. Nursing एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
4Nursing Officer (FMR-185.1.1.2)Trauma & Emergency1UR-01₹16,500B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
5Sr. Nursing OfficerNMHP1UR-01₹31,500M.Sc. साइकेट्रिक नर्सिंग अथवा B.Sc. नर्सिंग के साथ डिप्लोमा इन साइकेट्रिक नर्सिंग (नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन अनिवार्य)।
6RMANHM7UR-04, SC-02, ST-01₹22,000PMHM (Practitioner In Modern And Holistic Medicine) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण तथा छ.ग. चिकित्सा मंडल द्वारा पंजीकृत।
7Staff Nurse – SNCUSNCU8UR-07, SC-01₹16,000B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
8Staff Nurse – NBSUNBSU3UR-01, SC-02₹16,000B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
9Staff Nurse (12 Bedded HDU/ICU)PICU/HDU15UR-08, SC-02, ST-01, OBC-04₹16,500B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
10Staff Nurse (Pediatric 30 Bedded)PICU/HDU12UR-10, ST-01, OBC-01₹16,500B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
11Nursing OfficerNPHCE12UR-08, SC-02, ST-01, OBC-01₹16,500B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
12Community Health Officer (CHO)AAM/HWC52UR-34, SC-09, ST-07, OBC-02₹16,500B.Sc. Nursing या Post Basic B.Sc. Nursing (Certificate in Community Health Integrated Course के साथ) एवं जीवित काउंसिल पंजीयन।
13Nursing Officer – ICUICU1UR-01₹16,500B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
14Nursing Officer (FMR-185.1.20.2)Trauma & Emergency2SC-01, ST-01₹16,500B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
15ANM – NUHMNUHM12UR-10, SC-02₹12,00012वीं उत्तीर्ण + INC संबद्ध प्रशिक्षण केंद्र से ANM उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
16Nursing Officer – UHWCNUHM7UR-06, SC-01₹16,500B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
17Nursing Officer – NUHMNUHM6UR-01, SC-02, ST-01, OBC-02₹16,500B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण एवं छ.ग. नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन।
18MPW (Male) – UHWCNUHM16UR-09, SC-02, ST-03, OBC-02₹14,00012वीं उत्तीर्ण (जीव विज्ञान विषय के साथ) + राज्य शासन से मान्यता प्राप्त केंद्र से 1 वर्षीय बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (MPW) प्रशिक्षण डिप्लोमा एवं छ.ग. पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन।

2. तकनीशियन एवं अन्य विशेषज्ञ पद

क्र.पद का नामकार्यक्रमकुल पदवर्गवार वर्गीकरणमासिक वेतनशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
19Laboratory TechnicianNPHCE1UR-01₹14,000D.M.L.T / B.M.L.T / पैथोलॉजी में पैरामेडिकल कोर्स + छ.ग. पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन।
20PhysiotherapistNPHCE2UR-01, SC-01₹18,000फिजियोथेरेपिस्ट में बैचलर डिग्री (B.P.T.)।
21AudiologistNPHCE1UR-01₹25,000RCI मान्यता प्राप्त संस्थान से BASLP / B.Sc. (Speech and Hearing) डिग्री।
22CounselorNPHCE1UR-01₹12,000Psychology / Counseling / Health Education / Mass Communication / Social Science में पीजी डिग्री या डिप्लोमा।
23RadiographerNHM1UR-01₹15,00012वीं विज्ञान विषय के साथ + छ.ग. शासन से मान्यता प्राप्त संस्थान से एक्स-रे तकनीशियन/रेडियोग्राफर पैरामेडिकल पाठ्यक्रम उत्तीर्ण एवं छ.ग. पैरामेडिकल कौंसिल में जीवित पंजीयन।
24Clinical PsychologistTele Manas1ST-01 (Backlog)₹31,500एम.फिल (क्लिनिकल साईकोलॉजी) या योग्यता न होने पर M.Sc./M.A. (Psychology/Rehabilitation) + RCI पंजीयन के साथ 2 वर्ष का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल/क्लिनिक का अनुभव।
25Cold Chain & Logistic AssistantMSSK5UR-04, ST-01₹12,00012वीं विज्ञान विषय के साथ + ITI से प्रशीतन एवं वातानुकूलन (Refrigeration & AC) में प्रमाण-पत्र या डिप्लोमा।

3. कंप्यूटर एवं कार्यालयीन स्टाफ पद

क्र.पद का नामकार्यक्रमकुल पदवर्गवार वर्गीकरणमासिक वेतनशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
26Jr. Secretarial Assistant (PADA)NHM2UR-01, ST-01₹12,00012वीं उत्तीर्ण + कम से कम 01 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा।
27Secretarial Assistant – NUHMNUHM1ST-01₹13,650मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor Degree) + 01 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा।
28Jr. Secretarial Assistant – LDC – UHWCNUHM8UR-06, SC-01, ST-01₹12,00012वीं उत्तीर्ण + कम से कम 01 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा।
29Data HandlerMSSK4UR-04₹12,00012वीं उत्तीर्ण (या 10वीं + 3 वर्षीय डिप्लोमा) + DEO/प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा + कंप्यूटर में हिंदी/अंग्रेजी में 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा गति + डाटा एंट्री एवं हैंडलिंग में 02 वर्ष का कार्य अनुभव।

4. चतुर्थ श्रेणी / सपोर्ट स्टाफ पद

क्र.पद का नामकार्यक्रमकुल पदवर्गवार वर्गीकरणमासिक वेतनशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
30Support Staff (Housekeeping)ICU3UR-02, ST-01₹8,8008वीं कक्षा उत्तीर्ण।
31Class-IV – NUHMNUHM4UR-03, SC-01₹10,00010वीं कक्षा उत्तीर्ण।
32Class-IV – UHWCNUHM7UR-04, SC-02, OBC-01₹10,00010वीं कक्षा उत्तीर्ण।
33Class-4MSSK3UR-02, ST-01₹10,0008वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 02 वर्ष का कार्य अनुभव।

(नोट: शेष अन्य विशिष्ट पदों जैसे- Audiologist, Physiologist, RMA आदि की योग्यता मूल विज्ञापन तालिका के अनुसार होगी।)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

आवेदन शुल्क का भुगतान जिला स्वास्थ्य समिति, रायपुर (District Health Committee, Raipur) के नाम से जारी डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से करना अनिवार्य है:

  • दिव्यांगजन / अ.जा. / अ.ज.जा. / महिला: ₹100/- (वेतन <=25000 हेतु) | ₹200/- (वेतन >25000 हेतु)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹200/- (वेतन <=25000 हेतु) | ₹300/- (वेतन >25000 हेतु)
  • अनारक्षित वर्ग (UR): ₹300/- (वेतन <=25000 हेतु) | ₹400/- (वेतन >25000 हेतु)

Age Limit (आयु सीमा – 01/01/2026 की स्थिति में)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 64 वर्ष
  • आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जावेगी।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

अंतिम चयन सूची निम्न अंकों के भारांश (Weightage) के आधार पर मेरिट क्रम में तैयार की जाएगी:

  1. शैक्षणिक योग्यता: अनिवार्य योग्यता के प्राप्तांकों का 65% (मितानिनों के लिए 60% और चतुर्थ श्रेणी पदों हेतु 85%)।
  2. अनुभव (Bonus Marks): अधिकतम 10 से 15 अंक (NHM कर्मियों को प्रतिवर्ष 3 अंक, अन्यों को 2 अंक)। कोरोना महामारी के दौरान 6 माह सेवा देने वाले अस्थाई कर्मियों को 10 बोनस अंक।
  3. लिखित / कौशल परीक्षा: कुल 20 अंक की परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य वर्ग को न्यूनतम 30% और आरक्षित वर्ग को 20% अर्हक अंक लाना अनिवार्य है।

Application Document Checklist (आवश्यक दस्तावेजों की सूची)

वॉक-इन के दिन आवेदन पत्र के साथ मूल दस्तावेज तथा सभी की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां लेकर जाना अनिवार्य है:

  1. 8वीं / 10वीं की अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)
  2. 12वीं की अंकसूची
  3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्रत्येक वर्ष की अंकसूची
  4. छ.ग. संबंधित काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
  5. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र
  6. मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. कार्य अनुभव प्रमाण पत्र एवं वर्तमान नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
  8. मूल डिमांड ड्राफ्ट (DD)
  9. पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी आदि)

How to Apply (आवेदन कैसे करें?)

  1. सबसे पहले रायपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raipur.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करें।
  2. आवेदन फॉर्म में माँगी गई समस्त जानकारी जैसे- पद का नाम, कार्यक्रम, नाम, शैक्षणिक योग्यता आदि साफ अक्षरों में भरें।
  3. फॉर्म पर निर्धारित स्थान पर अपनी स्वप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएँ।
  4. निर्धारित आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट बैंक से बनवाकर फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  5. अपने पद की निर्धारित वॉक-इन तिथि को सुबह 09:00 बजे अपने समस्त मूल दस्तावेजों और एक सेट छायाप्रति के साथ तय परीक्षा केंद्र (शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज / शासकीय नर्सिंग कॉलेज रायपुर) में स्वयं उपस्थित होकर फॉर्म जमा करें।

Important Links Section (महत्वपूर्ण लिंक्स)

लिंक का विवरणसीधे लिंक
Download Official Notification & Form PDFयहाँ क्लिक करें (raipur.gov.in)
Official Websiteraipur.gov.in

Author photo