CGPSC परीक्षा 2025 बड़ा अपडेट! अब 238 नहीं 265 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख…

CGPSC-2025 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बहुप्रतीक्षित राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 का विस्तृत विज्ञापन (Notification) जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो विभिन्न 17 से 20 राज्य सेवाओं के लिए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
जारी विज्ञापन के अनुसार, इस बार डिप्टी कलेक्टर के लिए 14, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के लिए 28, और नायब तहसीलदार के लिए सबसे अधिक 51 पद शामिल हैं। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), जिला आबकारी अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती होगी।

Also read : CG Vyapam Sub Engineer Recruitment 2025: उप अभियंता के 21 पदों पर बंपर भर्ती…

विज्ञापन जारी होने की घोषणा

  • आयोग का नाम: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
  • परीक्षा का नाम: राज्य सेवा परीक्षा (State Service Examination – SSE) 2025
  • जारी होने की तिथि: 26 नवंबर 2025
  • कुल पद: 265 पद (अलग-अलग सेवाओं के लिए)

महत्वपूर्ण तिथियां (Key Dates)

विवरण (Detail) तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 दिसंबर 2025 (मध्यान्ह 12:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि30 दिसंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 22 फरवरी 2026 (पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तथा अपरान्ह 03:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक)
मुख्य परीक्षा (Mains) संभावित16 से 19 मई 2026
कुल रिक्त पद 265

यह भी देखें –  CMHO Kanker Recruitment 2025: NHM कांकेर में 179 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन

मुख्य पद और रिक्तियां (Major Posts and Vacancies)

इस परीक्षा के माध्यम से लगभग 17 से 20 विभिन्न सेवाओं में नियुक्तियां की जाएंगी। कुछ प्रमुख पद और उनकी अनुमानित संख्या इस प्रकार हैं:

  • डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector): 14 पद
  • उप पुलिस अधीक्षक (Dy. Superintendent of Police – DSP): 28 पद
  • राज्य कर निरीक्षक (State Tax Inspector): 17 पद
  • नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar): 53 पद (सर्वाधिक)
  • आबकारी उप निरीक्षक (Excise Sub Inspector): 11 पद
  • सहकारिता विकास अधिकारी : 19 पद ( नवीन संसोधित)
  • सहायक पंजीयक : 07 पद ( नवीन संसोधित)

नोट: पदों की सटीक संख्या और आरक्षण विवरण के लिए उम्मीदवारों को CGPSC द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को अवश्य देखना चाहिए।

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की उपाधि (Degree) प्राप्त होना अनिवार्य है।

  • आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना सामान्यतः 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाती है।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु (सामान्यतः): 30 वर्ष
  • अधिकतम आयु (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए): 35 वर्ष (महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तक, सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट लागू)

विशेष: उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्यतः 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियमानुसार छूट मिलती है।

Click here :   सरकारी नौकरी का मौका! एनएचएम धमतरी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के 93 पदों पर सीधी भर्ती

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Examination)
  • प्रकृति: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
  • पेपर: दो (General Studies और Aptitude Test)
  • पेपर-I (सामान्य अध्ययन): 100 प्रश्न, 200 अंक, 2 घंटे
  • पेपर-II (योग्यता परीक्षण): 100 प्रश्न, 200 अंक, 2 घंटे
  • अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा (Negative Marking)।
  • उद्देश्य: मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना (यह मेरिट में नहीं जोड़ा जाता)।

2. मुख्य परीक्षा (Mains Examination)

  • प्रकृति: वर्णनात्मक (Descriptive Type)
  • पेपर: सात पेपर, प्रत्येक 200 अंकों का।
  • अवधि: प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होता है।
  • उद्देश्य: अंतिम चयन के लिए मेरिट सूची में स्थान बनाना।

3. साक्षात्कार (Interview)

  • अंक: 100 अंक
  • उद्देश्य: उम्मीदवार के व्यक्तित्व, मानसिक योग्यता और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना।

अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा (1400 अंक) और साक्षात्कार (100 अंक) में प्राप्त अंकों (कुल 1500 अंकों) के आधार पर तैयार की जाती है।


Also read : CGPSC ने 10 मेडिकल कॉलेजों के लिए 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती निकाली