जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में DMF मद के तहत वाहन चालकों की संविदा भर्ती – अंतिम तिथि 19 मार्च

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा आपके लिए लाया है वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती का अवसर ।

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सुचारू संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण रिक्त अधिसूचना जारी की गई है । यह भर्ती विशेष रूप से जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद के अंतर्गत की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में एम्बुलेंस, शव वाहन और अन्य आवश्यक वाहनों के प्रबंधन को सुदृढ़ करना है ।

विस्तृत विज्ञापन: वाहन चालक भर्ती 2026

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला – दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा (छ.ग.)

जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों के संचालन हेतु स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


1. रिक्त पदों का विवरण

कुल 06 पदों पर भर्ती की जाएगी:

क्रमांकपद का नामरिक्त पदवेतन (एकमुश्त)शैक्षणिक योग्यतारिमार्क
01वाहन चालक02₹10,000.008वीं पासशव वाहन एवं अन्य हेतु
02वाहन चालक04₹12,866.008वीं पासएम्बुलेंस एवं अन्य हेतु

2. अनिवार्य योग्यताएं एवं शर्तें

यह भी देखें – CMHO Jashpur Vacancy 2026: जशपुर में निकली बंपर सरकारी भर्ती! 8वीं/10वीं पास अभी करें आवेदन

  • स्थानीय निवासी: आवेदक का दन्तेवाड़ा जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
  • रोजगार पंजीयन: दन्तेवाड़ा जिले का जीवित रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस: आवेदक के पास जीवित भारी (Heavy) या हल्का (Light) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • आयु सीमा: 01.01.2026 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
  • अनुभव: यदि शासकीय या अर्धशासकीय संस्थान का अनुभव हो, तो उसका प्रमाण पत्र संलग्न करें।

3. चयन एवं परीक्षण प्रक्रिया

चयन के लिए आवेदकों का व्यावहारिक ड्राइविंग टेस्ट (Field Test) लिया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित कौशल परखे जाएंगे:

  • Pre-Drive Inspection: इंजन ऑयल, कूलेंट, टायर प्रेशर और लाइट की जाँच।
  • Maneuvering: ‘S’ या ‘8’ आकार में वाहन को रिवर्स करना।
  • Gradient Test: ढलान पर गाड़ी का नियंत्रण।
  • ब्रेकिंग एवं मिरर: सही समय पर गाड़ी रोकना और मिरर का सही उपयोग।

यह भी देखें – Mahasamund Sahayak Grade 3 Vacancy 2026: सहायक ग्रेड-3 के पद पर सीधी भर्ती! 12वीं पास आज ही करें आवेदन

4. आवेदन कैसे करें?

  • तिथि: 19 मार्च 2026
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक
  • स्थान: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा।
  • प्रक्रिया: निर्धारित आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों (अंकसूची, निवास, जाति, लाइसेंस, आधार कार्ड आदि) की मूल प्रति और छायाप्रति लेकर उपस्थित हों।

विस्तृत विज्ञापन देखे – पीडीऍफ़

यहाँ भी देखें – CG Bihan Bharti 2026: छग ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) नोटिफिकेशन जारी, वेतन ₹60,000

Author photo