
छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड में उप निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती, 26 अप्रैल को होगी परीक्षा
नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड ने उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं), रायपुर द्वारा किया जा रहा है.
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
- पद का नाम: उप निरीक्षक (Sub Inspector).
- कुल पदों की संख्या: मंडी बोर्ड में उप निरीक्षक के कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी.
- वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25,300 – ₹80,500) के अनुसार वेतन दिया जाएगा.
परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तिथियां:
अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल पर निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार).
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) शाम 5:00 बजे तक.
- त्रुटि सुधार की अवधि: 28 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक.
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 20 अप्रैल 2026 (संभावित).
- परीक्षा की तिथि: 26 अप्रैल 2026 (रविवार).
- परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक.
- परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
पात्रता एवं अन्य शर्तें:
- शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए अनिवार्य योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना है.
- आरक्षण: पदों का वर्गवार आरक्षण (SC/ST/OBC/EWS) और महिलाओं व भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों का विवरण विस्तृत विज्ञापन में दिया गया है.
- चयन प्रक्रिया: नियुक्ति ‘राज्य मंडी बोर्ड सेवा विनियम 1998’ के प्रावधानों के अधीन होगी.
विशेष निर्देश: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन और भर्ती की शर्तों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर लें। गलत जानकारी देने या अपात्र पाए जाने पर किसी भी चरण में अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं.
