
पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन : ACI में उपचार के दौरान ली अंतिम साँस…
- छत्तीसगढ़ से दुनिया भर में मशहूर हुए दुबे, अपनी कविताओं में कहा करते थे- टाइगर अभी जिंदा है
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया। खबर है कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ । रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। बता दें की वे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। उनका जन्म 8 जनवरी 1953 को बेमेतरा में हुआ था। भारत सरकार ने उसे 2010 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “पद्म श्री” से सम्मानित किया था।
Also read :- CG Transfer News : महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षकों का ट्रांसफर, कौन कहां भेजे गए, देखिए सूची…