
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सीधी भर्ती 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और उसके अधीनस्थ स्थापनाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ये भर्तियाँ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM) के माध्यम से सीधी भर्ती के तहत की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
✅ कुल पद: 74 (54 सहायक + 20 स्टेनोग्राफर)
✅ परीक्षा आयोजक: CG VYAPAM (व्यापम)
✅ वेतन: ₹19,500 – ₹1,12,400 तक (पद अनुसार)
प्रमुख पद और योग्यता:
सहायक ग्रेड-3 (54 पद): 12वीं पास + कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) + टाइपिंग ज्ञान।
स्टेनोग्राफर/निज सचिव (20 पद): 12वीं पास + शीघ्रलेखन (Shorthand) + कंप्यूटर डिप्लोमा।
📅 लिखित परीक्षा तिथि: * सहायक ग्रेड-3: 06/09/2026
स्टेनोग्राफर: 13/12/2026
1. पद का नाम कुल पद वेतन मैट्रिक्स
1 सहायक ग्रेड-3 / प्रोसेस राइटर 54 लेवल-4 (19,500-62,000)
2 स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी/हिंदी)/निज सचिव 20 लेवल-7/8 (28,700-1,12,400)
2. शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता:
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।
कंप्यूटर योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डेटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा (DCA/PGDCA आदि)।
कौशल परीक्षा (Skill Test): * सहायक ग्रेड-3: 5000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की टाइपिंग गति।
स्टेनोग्राफर: 100 शब्द प्रति मिनट की शीघ्रलेखन गति एवं 10,000 की-डिप्रेशन टाइपिंग गति।
3. चयन प्रक्रिया:
चयन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और उसके पश्चात प्राधिकरण द्वारा आयोजित कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
4. महत्वपूर्ण निर्देश:
परीक्षा के नियम, शर्तें और पाठ्यक्रम व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
आरक्षण राज्य शासन के नियमों के अनुसार लागू होगा।
