
विधायक अजय चन्द्राकर की बड़ी उपलब्धि: कुरुद विधानसभा के लिए बजट 2026-27 में विकास कार्यों की झड़ी
कुरुद: क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और वरिष्ठ नेता अजय चन्द्राकर के सतत प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ शासन के आगामी मुख्य बजट 2026-27 में कुरुद विधानसभा सहित धमतरी जिले के लिए करोड़ों रुपये के नवीन विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है । बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूती
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विधायक चन्द्राकर के प्रयासों से बड़ीकरेली (मगरलोड) में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए 40 लाख रुपये और सिर्री (कुरुद) में महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु 100 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है । इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला भालूझूलन एवं मेंडरका का माध्यमिक शाला में उन्नयन और परसवानी, खुरसेंगा, टिपानी एवं कमरौद में नए शाला भवनों के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है ।
सिंचाई और जल संसाधन का विस्तार
किसानों के हित में महानदी जलाशय परियोजना के अंतर्गत नहरों के जीर्णोद्धार और लाइनिंग कार्यों के लिए भारी-भरकम राशि आवंटित की गई है:
- महानदी मुख्य नहर (सिर्वे माईनर) के जीर्णोद्धार हेतु 488 लाख रुपये ।
- भखारा माईनर लाइनिंग कार्य हेतु 268 लाख रुपये ।
- वितरक शाखा क्रमांक 14, 6 (भुसरेंगा माईनर) और 13 के नवीनीकरण हेतु करोड़ों की राशि स्वीकृत की गई है ।
- बिरेझर व मुल्ले में सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 995 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है ।
सड़कों और पुलों का जाल
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कुरुद और आसपास के क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए कई सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मंजूरी मिली है:
- कचना-बिरेझर-सिरी-मौरीकला मार्ग (21.08 किमी) हेतु 800 लाख रुपये ।
- राखी-बगौद-बंगोली मार्ग और अरौद-गिरौद-सौंगा-हरदी मार्ग का चौड़ीकरण ।
- जोंरातराई-मंदरौद नाला, धुमा-दर्रा और गाड़ाडीह-भेलवाकुदा में उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण ।
प्रशासनिक और अन्य विकास कार्य
- कुरुद मुख्यालय: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय और तहसील कार्यालय के नए भवनों हेतु 100-100 लाख रुपये स्वीकृत ।
- पशु चिकित्सा: कुरुद विकासखण्ड मुख्यालय में पशु चिकित्सालय भवन और आवास गृह निर्माण हेतु 150 लाख रुपये ।
- आवास: कुरुद में शासकीय कर्मचारियों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 76 नए आवासीय भवनों का निर्माण (400 लाख रुपये) ।
- पेयजल: ग्राम सिर्री में जलप्रदाय योजना प्रारंभ करने हेतु 200 लाख रुपये का प्रावधान ।
