CG BJP Minister CG BJP Minister राजेश अग्रवाल बायोग्राफी इन हिंदी | Rajesh Agarwal Biography in Hindi

CG BJP Minister राजेश अग्रवाल का जीवन परिचय | Rajesh Agarwal Biography in Hindi

CG BJP Minister Rajesh Agarwal Biography in Hindi: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस समय सबसे ज़्यादा चर्चा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की है। 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हराकर इतिहास रच दिया। अब उन्हें पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बनाया गया है।

आज हम बीजेपी के राजेश अग्रवाल की कहानी पर बात करेंगे कि किस तरह एक साधारण व्यापारी राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।

प्रारंभिक जीवन और परिवार

  • जन्म: वर्ष 1966, अंबिकापुर (सरगुजा)
  • पिता: स्व. चांदीराम अग्रवाल (प्रसिद्ध व्यवसायी)
  • शिक्षा: 1983 में माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से 10वीं पास
  • समाज: मारवाड़ी परिवार से संबंध
  • भाई: विजय अग्रवाल (दो बार लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष रहे)

व्यापारिक जीवन

राजेश अग्रवाल ने पढ़ाई के बाद व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर निजी व्यापारिक गतिविधियाँ संभालीं। उनका परिवार लखनपुर और उदयपुर इलाके में लंबे समय से व्यापार के लिए जाना जाता है।

राजनीति में प्रवेश

  • 2009: निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा, लेकिन 1 वोट से हार गए।
  • 2014: कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए।
  • 2017: कांग्रेस की आंतरिक खींचतान से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के साथ राजनीतिक सफर

भाजपा में आने के बाद उन्हें सरगुजा जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। 2018 में उन्होंने अंबिकापुर से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने किसी और को उम्मीदवार बनाया। पर उनकी जगह अनुराग सिंहदेव को भाजपा ने टिकट दिया था।  2023 में उन्हें मौका मिला और उन्होंने इस मौके को भुनाकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

2023 विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत

अंबिकापुर सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने 90,780 वोट हासिल किए और टीएस सिंहदेव को 94 वोटों से हरा दिया।

मुख्य कारण

  • नया चेहरा होने का फायदा मिला।
  • लखनपुर इलाके से आने से स्थानीय वोट मिले।
  • सिंहदेव पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप।
  • भाजपा का एकजुट होकर चुनाव लड़ना।
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और नोटा ने भी वोट काटे।

Also Read: Alok Shukla Biography in Hindi: अलोक शुक्ला – छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगलों के रक्षक और पर्यावरण योद्धा

मंत्री पद की जिम्मेदारी

पहली बार विधायक बनने के बाद ही उन्हें बड़ा अवसर मिला। भाजपा ने उन्हें पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की कमान दी। छत्तीसगढ़ में इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं और उनकी कार्यशैली अब सबके सामने होगी।

राजनीतिक टाइमलाइन (Timeline of Rajesh Agarwal)

  • 1966: अंबिकापुर में जन्म
  • 1983: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण
  • 2009: पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ा (1 वोट से हार)
  • 2014: कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष बने
  • 2017: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए
  • 2018: विधानसभा टिकट की दावेदारी, लेकिन नहीं मिला
  • 2023: अंबिकापुर से विधायक चुने गए, टीएस सिंहदेव को हराया
  • 2025: छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री पद मिला

FAQs: Rajesh Agarwal Biography in Hindi

प्रश्न 1: राजेश अग्रवाल कौन हैं?

उत्तर: राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से विधायक और मौजूदा समय में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री हैं।

प्रश्न 2: राजेश अग्रवाल किस पार्टी से जुड़े हैं?

उत्तर: वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं।

प्रश्न 3: राजेश अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव को कितने वोटों से हराया?

उत्तर: 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने 94 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

प्रश्न 4: राजेश अग्रवाल का राजनीतिक करियर कब शुरू हुआ?

उत्तर: 2009 में उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। 2014 में कांग्रेस से अध्यक्ष बने और 2017 में भाजपा में शामिल हुए।

प्रश्न 5: राजेश अग्रवाल का मंत्री पद कौन सा है?

उत्तर: उन्हें पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बनाया गया है।

Also Read: भाजपा विधायक लक्ष्मी राजवाड़े का जीवन परिचय (BJP MLA Laxmi Rajwade Biography in Hindi)